Blog

महाशिवरात्रि पर्व-गायत्री गौशाला केन्द्र में मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ एवं दीप महायज्ञ-कल महाशिवरात्रि पर होंगे अनेक आयोजन….

महाशिवरात्रि पर्व-गायत्री गौशाला केन्द्र में मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ एवं दीप महायज्ञ-कल महाशिवरात्रि पर होंगे अनेक आयोजन….

आरंग।गायत्री गौशाला केन्द्र बिरबिरा (नरियरा, कोसमखुटा) गनौद, आरंग में आज 25 फ़रवरी को पांच कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एवं दीप महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। मंगलकलश यात्रा के बाद देवगंगा पूजन किया गया। सायं 3.00 बजे से 6.00 बजे तक संगीतमय प्रवचन व युग संदेश एवं आरती, प्रसाद वितरण किया गया।कल बुधवार 26 फरवरी 2025 प्रातः 06 बजे से ध्यान साधना, प्रज्ञा योग व्यायाम होगा। प्रातः 8.00 से. 10.00 बजे विश्शेष देवपूजन व प्रज्ञेश्वर महादेव का अभिषेक किया जायेगा ।प्रातः 10.00 बजे ही 2.00 विभिन्न संस्कार और पूर्णाहुति सम्पन्न होगा। दोपहर 03 बजे से 06 बजे शिव महापुराण कथा एवं युग संदेश नारी सशक्तिकरण व देव परिवार विस्तार, सहश्र वेदिय दीप महायक्ष देव विदाई की जायेगी।आपको बता दे की युग परिवर्तन संक्राति काल कि इस विशेष बेला में यह महान धार्मिक अनुष्ठान अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक वेदमुर्ति, तपोनिष्ठ युग दृष्टा परमपुज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी कर्मा जी के शुक्ष्म संरक्षण में अनिष्ट निवारण हेतु सदबुद्धि एवं सत्कर्म यानी गायत्री एवं यज्ञ इन दोनो का आयोजन किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button