मरीजो को फल वितरण कर नपा उपाध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन-पालिका के पार्षदों एवं कर्मचारियो संग काटा केक

आरंग। नगर पालिका आरंग के उपाध्यक्ष हिरामन कोसने ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग मे मरीजो को फल वितरण कर अपना जन्मदिवस मनाया।इस अवसर पर समस्त भाजपा पार्षद व सभापति नरेन्द्र लोधी , पुष्कर साहू , खिलेश धुरंधर , विरेन्द्र कंडरा ,विक्रम परमार , संतोष लोधी ,राकेश सोनकर , डॉ तोषण साहू व नोमु कोसले , राकेश कोसले , सुर्या कोसले अनिल बांधे व अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे सभी पार्षदो ने फल वितरण के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजो के हित मे व्यवस्थित व्यवस्था हेतुआवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।नगरपालिका कार्यालय में पार्षदों एवं समस्त पालिका प्रशासन के कर्मचारियो के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया।
विनोद गुप्ता-आरंग


