भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आज 13 मार्च को-मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि….

आरंग। आरंग ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कलई में ₹ 818.47 लाख 02 स्टाप डेम और ऐनीकट निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब करेंगे।जल संसाधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के कोल्हान नाले पर नारा एनीकट निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृत राशि रू. 373.66 लाख रूपये, जरौद नाले पर जरौद स्टापडेम निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 250.47 लाख रूपये, कलई नाले पर बोडरा स्टापडेम निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 195.34 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जायेगा।कार्यक्रम आज 13 मार्च बुधवार को ग्राम कलई में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में श्रीमति हेमलता डुमेन्द्र साहू कार्यवाहक अध्यक्ष जनपद पंचायत-आरंग, श्रीमति लक्ष्मी हीरादास जांगड़े जनपद सदस्य आरंग, नंदकुमार साहू मंडल अध्यक्ष-समोदा, हेमंत कुमार चन्द्राकर सरपंच ग्राम पंचायत-नारा, प्रेमलाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत-जरौद श्रीमति अनिता साहू सदस्य जिला पंचायत, रायपुर, अभिषेक राजा तंबोली मंडल अध्यक्ष-आरंग कृष्णा वर्मा मंडल अध्यक्ष-मंदिर हसौद, श्रीमति लीलाबाई कोसरिया सरपंच ग्राम पंचायत – कलई, उमाशंकर चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत-बोडरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग