भारत में हॉकी का 100 वर्ष पूर्ण-हॉकी क्लब द्वारा किया गया सद्भावना मैच का आयोजन

आरंग। आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित समोदा हॉकी क्लब,आरंग में सद्भावना मैच का आयोजन किया गया. भारत में हॉकी को 100 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि समोदा विद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष पुराणिक ध्रुवंशी,प्राचार्य आज्ञाराम ठाकुर ने शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है.भारतीय हॉकी ने विश्व स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की है.वो हमारे देश के खेल विरासत को उजागर करती है.समोदा हॉकी क्लब आरंग से 17 खिलाड़ियों साक्षी साहू,एकता साहू,आलोक साहू,जय साहू,जीतेम साहू, देवांश यादव,अपर्णा साहू,प्रियंका पाल,वीणा साहू,जमुना साहू, सुप्रिया,गंगा साहू,रेमा साहू, वसुंधरा साहू,प्राची कोल,लच्छा साहू,पंकज साहू राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर आरंग विधानसभा के साथ साथ प्रदेश का भी नाम गौरवान्वित कर रहे हैं.सद्भावना मैच में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि 7 नवंबर 1925 को देश में पहली हॉकी प्रशासनिक संस्था का गठन हुआ था.इसके बाद 1928 में एम्स्टर्डम ओलिंपिक में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को हराकर अपना पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीता.तब से आज तक भारतीय हॉकी टीम ने कुल आठ ओलम्पिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए है.जो कि किसी देश द्वारा हॉकी में जीते गए सबसे अधिक स्वर्ण पदक है.पूरे देशभर में 650 से अधिक जिलों में आज 7 नवंबर को ऐतिहासिक गिनीज रिकॉर्ड हॉकी मैच का आयोजन किया जा रहा है.सफल हॉकी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन सदस्य विजय साहू,व्यायाम शिक्षक हॉकी कोच एथरेंज मिंज, शिक्षकगण खुशबू जलक्षत्री,सुधा वर्मा,हिमानी निषाद,स्मिता साय और सभी खिलाड़ी उपस्थित थे.
विनोद गुप्ता-आरंग


