भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के लिए 05 करोड़ आवंटित-इन्होंने जताया धन्यवाद आभार

आरंग।छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-27 के बजट में राज्य के राजिम में भक्त माता कर्मा की कास्य प्रतिमा लगाने हेतु 05 करोड रुपए का प्रावधान किया है भानसोज परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष और किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी गोविन्द साहू, आरंग नगर परिछेत्र साहू समाज के अध्यक्ष अविनाश विक्की साहू, ओबीसी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बीजेपी खूबचंद साहू ने अपनी मीडिया विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया है जगन्नाथ पुरी से लेकर राजिम तक छत्तीसगढ़ से लेकर पूरे देश में यह प्रतिमा भगवान कृष्ण की परम भक्त माता कर्मा के भक्ति त्याग समर्पण और उनके यश कृति का गुणगान सदा करता रहेगा, और आने वाली पीढ़ी को अपने संस्कृति से जुड़े रखेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग


