ब्रेकिंग-नगर पालिका कार्यलय का सहित कई संस्थाओं का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण-दिए कई कड़े निर्देश

आरंग।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की सीटिंग व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना शाखा, शौचालय की स्थिति, प्लेसमेंट कर्मचारियों के भुगतान रजिस्टर तथा अन्य कार्यालयीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर ने कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने या अटेंडेंस दर्ज नहीं करने की स्थिति में संबंधित दिवस का वेतन काटा जाएगा। साथ ही कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने भी कई समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया जिसमें पेयजल संकट की समस्या, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था में लापरवाही तथा स्वच्छता एवं नियमित सफाई व्यवस्था का अभाव प्रमुख है साथ ही उन्होंने पालिका कर्मचारियों को तीन-तीन महीनों से वेतन का भुगतान नही होने की भी जानकारी दी।उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती पूजा पिल्ले के कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कलेक्टर से अपनी शिकायत दर्ज कराई।कलेक्टर श्री गौरव सिंह जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निराकरण एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला रावणभाठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर हसौद का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली, शिक्षकों की उपस्थिति जांची तथा मध्यान भोजन, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता की जांच कर सब्जी एवं मेन्यू की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। छात्रा पुनेश्वर नौरंगे (कक्षा 4वीं) से 4 का पहाड़ा पूछा, जिसे छात्रा ने सही तरीके से सुनाया।

कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई और भोजन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते पाए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



