ब्रेकिंग-आरंग में होली के हुड़दंग के बीच युवक का मर्डर-चाकूबाजी में युवक की मौत-पुलिस जांच में जुटी…

आरंग।आरंग क्षेत्र में होली की खुशियो के बीच एक बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। होली के खुशियों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना आरंग के केवशी लोधी पारा की है, जहाँ त्योहार के हुड़दंग के बीच हुई इस वारदात से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है।
आशंका है कि होली खेलने के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इसी बीच आरोपियों ने नीरज पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस और एफ एल की टीम जांच में जुटी है, हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।एहतियात के तौर पर केवशी लोधी पारा और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटा रही है और शव का परीक्षण किया जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग

