Blog

ब्राह्मण पारा स्थित राजपुरोहित बाड़ा में 29 दिसंबर से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन-ये होंगे प्रवचनकर्ता

ब्राह्मण पारा स्थित राजपुरोहित बाड़ा में 29 दिसंबर से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन-ये होंगे प्रवचनकर्ता

आरंग। स्थानीय ब्राह्मण पारा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन पं.रामसहाय शर्मा (भोला महाराज) के स्मृति में किया जा रहा है यह आयोजन 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा।प्रवचनकर्ता आचार्य प. ध्रुव नारायण शुक्ला होंगे।प्रतिदिन प्रवचन का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस 29 दिसंबर को वेदी पूजन, कलश यात्रा व राजा परीक्षित प्रसंग, 30 दिसंबर को ध्रुव चरित्र व भगवान कपिल, जड़भारत चरित्र 31 दिसंबर को प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार, 01 जनवरी को वामन अवतार व कृष्ण जन्म, 02 जनवरी को कृष्ण भगवान की बाल लीला, 03 जनवरी को प्रद्युम्न जन्म व सुदामा चरित्र, 04 जनवरी को सुभद्रा हरण, परीक्षित मोक्ष व तुलसी वर्षा, 05 जनवरी को गीता सार हवन सहस्त्रधारा स्नान एवं पूर्णाहुति होगा। इस आशय की जानकारी राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, अविनाश शर्मा ने दी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button