Blog

ब्रह्मा बाबा का 57वां अव्यक्ती दिवस श्रद्धा व शांति के साथ मनाया गया-मिला आत्मिक उन्नति और विश्व शांति का विशेष संदेश

ब्रह्मा बाबा का 57वां अव्यक्ती दिवस श्रद्धा व शांति के साथ मनाया गया-मिला आत्मिक उन्नति और विश्व शांति का विशेष संदेश

आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आरंग में ब्रह्मा बाबा का 57वां अव्यक्ती दिवस श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालिका बीके लता बहनजी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि जनवरी मास को ब्रह्मा बाबा के अव्यक्ती दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो आत्मिक उन्नति और विश्व शांति का विशेष संदेश देता है।बीके लता बहनजी ने ब्रह्मा बाबा के श्रेष्ठ जीवन और कर्मों पर प्रकाश डालते हुए उनके महावाक्यों को जीवन में धारण करने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा के जीवन का सार इन सात विशेष गुणों में निहित है।निराकारी, निर्विकारी, निरहंकारी बनना सदा ट्रस्टीपन की भावना रखना स्नेही और सहयोगी बनना,इच्छा मात्रम् अविद्या की स्थिति में रहना,गंभीरता और रमणीकता को अपनाना निमित्त और निर्माणचित भाव से कार्य करना,परोपकारी जीवन जीना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भाई-बहनों ने इन गुणों को अपने जीवन में अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया।इस अवसर पर आरंग सहित आसपास के बैहार, रीवा, कुकरा, नारा, भानसोज, बरछा, गुल्लू, देवरी, समोदा, पारागांव, चरौदा एवं भिलाई से सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए। सभी ने इस आयोजन को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाते हुए ध्यान, मौन और सकारात्मक संकल्पों के माध्यम से विश्व में शांति और सद्भावना का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और विश्व कल्याण की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button