बीजेपी छग किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पहुचे आरंग-श्रीमद भागवत कथा में हुए सम्मिलित..

आरंग। आज 16 मई गुरुवार को छ.ग.प्रदेश किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे अपने संक्षिप्त प्रवास में आरंग पहुचे।उनके मिडिया प्रभारी अविनाश साहू ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वे केवशी लोधी पारा में गौरा गौरी समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण किया एवं नगर के प्रतिष्ठित लोगो से भेंट मुलाकात करते हुए महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। तद्पश्चात पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र लोधी के परिवार में शीतल चरण लोधी के निधन होने पर एवं सुरेश अग्रवाल के धर्मपत्नी के निधन पर एवं डोमेश्वर लोधी के परिवार में नंदू बैग के निधन पर शोक संतप्त परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप में भा ज पा के कार्यकर्ता गण भोलाराम साहू , जी एस यादव ,गणेश राम साहू ,नरसिंग बंजारे ,राजेश साहू ,सूरज लोधी, नरेंद्र लोधी, चंद्रशेखर साहू, आनंदमूर्ति अग्रवाल ,बलराम साहू ,राजू यादव, तुलाराम साहू, पुष्कर साहू, महेंद्र ठाकुर, नेम साहू , कान्हा साहू , नरेंद्र साहनी ,ईश्वर साहू, दिनेश लोधी ,टिकेश्वर गिलहरे, जगन्नाथ पाल एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग
