बीजेपी का व्यापारी सम्मेलन आज-व्यपारियो से सुझाव मार्गदर्शन सहित अन्य विषयो पर होगी चर्चा

आरंग। रायपुर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के तत्वाधान में नगर के व्यापारीयो का सम्मेलन 04 मई शनिवार को सायं 05 बजे सतनाम भवन आरंग में आयोजित किया गया है।बीजेपी आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू एवं महामंत्री अशोक चंद्राकर ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में व्यपारियो से सुझाव मार्गदर्शन सहयोग व अन्य विषयो पर चर्चा की जायेगी।सम्मेलन मे लाभचंद बाफना पूर्व विधायक साजा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा पूर्व सभापति नगरनिगम रायपुर, प्रदीप सिंग प्रदेशाध्यक्ष भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।आरंग नगर के सभी वरिष्ठ/ कनिष्ठ व्यापारी बंधुओ, संघ प्रमुखो, उद्योगपति. सब्जी व्यवसायी व अन्य व्यवसायी को आमंत्रित किया गया है।आरंग बाजार समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा सचिव सूरज शर्मा ने नगर के सभी व्यपारियो से इस सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

