Blog

बीजेपी का कार्यकर्त्ता सम्मेलन-कार्यकर्ताओ में जोंश भरते हुए दिया जीत का मंत्र-कार्यकर्ताओ ने लिया विजयश्री का संकल्प

बीजेपी का कार्यकर्त्ता सम्मेलन-कार्यकर्ताओ में जोंश भरते हुए दिया जीत का मंत्र-कार्यकर्ताओ ने लिया विजयश्री का संकल्प

आरंग। विधानसभा मुख्यालय आरंग में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज रविवार को माई की बगिया परिसर में हुआ।जिसमें भाजपा के आरंग मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य, मोर्चे के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के सदस्य और बुथ तक के कार्यकर्ताओं सहित आरंग नगर पालिका के बीजेपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ संदीप जैन सहीत पुरे 17 वार्डो के बीजेपी के पार्षद पद के प्रत्याशी शामिल हुए। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने व जीतने का संकल्प लिया। सम्मेलन में नगरीय निकाय चुनाव में उतरने वाले सभी उम्मीदवारों को बीजेपी के चिन्ह कमल के फूल विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को एक जुट होने का आव्हान किया ताकि केंद्र और राज्य के बाद अब शहर में भी सुशासन की सरकार बनाई जा सके।सम्मेलन को क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, चुनाव प्रभारी चंदू लाल साहू तथा रायपुर नगर निगम के चुनाव प्रभारी विकास मरकाम बीजेपी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग तथा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ में जोंश भरते हुए जीत का मंत्र दिया। मंच संचालन बीजेपी आरंग मंडल में महामंत्री चमन साहू ने किया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button