Blog

बड़ी खबर-सोनकर समाज सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने के मामले में हुई कार्यवाही-03 आरोपीयो को भेजा जेल

बड़ी खबर-सोनकर समाज सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने के मामले में हुई कार्यवाही-03 आरोपीयो को भेजा जेल

आरंग। सोनकर समाज सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने के मामले में आज आरंग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को न्यायालय आरंग पेश किया गया जहां से तीनो आरोपी को केन्द्रिय जेल रायपुर भेजा गया।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद आरंग अंतर्गत वार्ड नंबर 03 में सोनकर समाज सामुदायिक भवन से संलग्न परिसर में सोनकर समाज आरंग राज द्वारा सामाजिक धनराशि के सहयोग से भवन निर्माण किया जा रहा था, जिसका निर्माण प्लिंथ (जमीन से चार फिट उपर) किया जा चुका था जिसमें काम पिछले कुछ समय से बंद था। जिसको दिनांक 12.03.2026 के रात्रि लगभग 08.30 बजे अविनाश साहू ऊर्फ विक्की पिता अनिल साहू निवासी महामायापारा आंरग ने अपने अन्य साथी गजेन्द्र लोधी पिता विष्णु लोधी उम्र 19 वर्ष सा0 खमतराई रोड़ ठाकुर दियापारा आरंग तथा जेसीबी ड्रायवर सतीश साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 24 वर्ष सा0 भलेरा थाना आरंग के साथ मिलकर सामाजिक भवन को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था एवं शासकीय बोर पम्प को भी क्षतिग्रस्त किया था। जिस पर आज दिनांक 01.04.2026 को थाना आंरग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आरंग पेश किया गया जहां से तीनो आरोपी को केन्द्रिय जेल रायपुर भेजा गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button