बड़ी खबर-सुशासन तिहार का दूसरा दिन- इन स्थानों का निरीक्षण करने पहुचे कलेक्टर डॉ गौरव कुमार-दिए ये निर्देश….

आरंग।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में चल रहे सुशासन तिहार दूसरे दिन कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुचे। सुशासन तिहार के सुचारू रूप से हो रहे आयोजन का कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद के वार्ड 07 तथा आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत कार्यालय छतौना तथा नवागांव का निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान पेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली और उनका अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आवेदकों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन तथा आरंग एसडीएम पुष्पेंद शर्मा उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


