बड़ी खबर-शांति समिति की बैठक सम्पन्न-प्रशासन ने जारी किया गाइड लाइन-डीजे पर रहेगा पूर्णतःप्रतिबंध-पढ़िए पूरा गाइड लाइन….

आरंग। आगामी गणेश उत्सव पर्व को लेकर आरंग थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने शासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी देते हुए कहा कि विसर्जन शोभा यात्रा में हाई कोर्ट के आदेशानुसार डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीजे बजाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि शराब पी कर हुल्लड़ करने वालो पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने उपस्थित गणेशोत्सव समिति के सदस्यों से शांति और सद्भावना पूर्व नशे से दूर रह कर गणेशोत्सव का पावन पर्व मनाने की अपील की साथ ही शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पार्षद पुष्कर साहू ने बताया कि नगर के विभिन्न गणेशोत्सव समिति के बैठक में 06 सितम्बर की रात्रि को विसर्जन झांकी निकालने सहमति हो गई है। उन्होंने सभी समितियो से आग्रह किया झांकी निकालने में कृपया समय का ध्यान अवश्य रखे। इस अवसर पर नयाब तहसीलदार गजानन्द सिदार, बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, राकेश शर्मा, यशपाल लोधी सहित नगर के विभिन्न गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष और सदस्य गण उपस्थित थे।

विनोद गुप्ता-आरंग


