Blog

बड़ी खबर-विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा-आरंग में कार्यकर्ताओ ने किया भव्य एवं आत्मीय स्वागत

बड़ी खबर-विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा-आरंग में कार्यकर्ताओ ने किया
भव्य एवं आत्मीय स्वागत

आरंग।आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किये जाने के बाद आज प्रथम आरंग आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।आपको बता दे की गुरु खुशवंत वर्तमान में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष है। सरकार द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किये जाने के उपरांत आज आरंग विधायक कार्यालय में उनके प्रथम आगमन पर भारी उत्साह देखने को मिला।सभी कार्यकर्ताओ ने गुरु खुशवंत को कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र की प्रगति की उम्मीद जताई साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button