Blog

बड़ी खबर-विजयदशमी-आरंग में बरसते पानी में हुआ रावण दहन-बना इतिहास…

बड़ी खबर-विजयदशमी-आरंग में बरसते पानी में हुआ रावण दहन-बना इतिहास…

आरंग। आरंग नगर में पहली बार बरसते पानी में रावण दहन कर एक नया इतिहास बना दिया है। लगातार मौसम खराबी के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारी की गई थी पर रावण दहन के एन वक्त पर जोरदार बारिश से अफरा तफरी मच गया।लोग आसपास सुरक्षित जगह की और चले गए।पानी कम होने पर केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन और पार्षद गण तथा बीजेपी के कार्यकर्त्ता और नागरिको की उपस्थिति में बरसते पानी में रावण दहन किया गया। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत ने अन्याय पर न्याय एवं असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व विजयादशमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पानी बरसने के पूर्व नागरिको ने दशहरा उत्सव आनन्द लिया और बरसते पानी में रावण दहन कर लोगो के उत्साह में कमी नही होने दिया। पिछले पचास सालों में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है।जो आरंग नगर के लिए एक नया इतिहास बन गया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button