बड़ी खबर-रायपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न-देखिये किसे मिला अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेदारी….

रायपुर।प्रदेश की राजधानी रायपुर में रायपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 01 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।अध्यक्ष-तोषण चंद्राकर, उपाध्यक्ष-देवेंद्र सोनबेर, सचिव-श्री मनोज शर्मा, सहसचिव-संजय देवांगन, कोषाध्यक्ष-गोवर्धन चंद्राकर, संगठन सचिव-श्री महेश निहिचलानी, जनसंपर्क अधिकारी-राकेश अग्रवाल चुने गए है। निर्वाचन उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष तोषण चंद्राकर ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रिटेल एवं थोक दवा व्यवसायियो का संयुक्त संगठन सर्वसाम्मति से तैयार हुआ जो रिटेल एवं थोक दवा व्यवसायियो के हित में लगातार काम करेगी।




