बड़ी खबर-बीजेपी आरंग मंडल में हुआ फेरबदल-ये बनाये गए महामन्त्री….

आरंग।बीजेपी आरंग मंडल में एक फेरबदल किया गया है। वार्ड क्र 08 के पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर को महामंत्री बनाए गया है। शेष को यथावत रखा गया है।
भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा के अंतर्गत आज सभी मंडल आरंग, समोदा, मंदिर हसौद, अटल नगर की मंडल कार्यसमिती गठन का घोषणा की गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार , संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन व संभाग प्रभारी सौरभ सिंह की सहमती व भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग की अनुशंसा पर आज सभी मंडलो की घोषणा तथा आरंग मंडल में यह परिवर्तन किया गया है।

राकेश सोनकर को महामन्त्री बनाये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने मुंह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामनाये दी। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र लोधी संतोष लोधी तथा संतोष चंद्रकार भी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



