बड़ी खबर-प्राचीन जैन तीर्थंकर की प्रतिमा को जैन समाज को सौंपने बनी सहमति-केबिनेट मंत्री की उपस्थिति में आयोजित बैठक में हुआ निर्णय….

आरंग।आरंग में मिली प्राचीन जैन तीर्थंकर की प्रतिमा को लेकर चल रहा विषय अब समाप्त हो गया है। 24 सितम्बर को स्थानीय विश्राम गृह में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन की उपस्थिति में नगर के व्यपारियो, नागरिको तथा जनप्रतिंनिधियो की आयोजित बैठक में उक्त जैन तीर्थंकर की प्राचीन प्रतिमा को जैन समाज को सामाजिक अनुरूप विधिवत पूजा अर्चना के लिए सौपे जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।जैन समाज उक्त प्रतिमा को शंकर नगर रायपुर में प्राणप्रतिष्ठा कराएगा। आपको बता दे की सितंबर 2021 में आरंग के अंधियार खोप तालाब में गहरीकरण के दौरान जैन तीर्थकर की प्रतिमा मिली थी जिसे वर्तमान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित भांडदेवल मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। जैन समाज ने इस प्रतिमा के स्थापना हेतु अपने साथ ले जाने की मांग की थी, जिस पर रायपुर के तत्कालीन कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने मूर्ति को जैन समाज को सौंपने का आदेश जारी किया था।परन्तु स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों द्वारा उक्त प्रतिमा को आरंग में ही सुरक्षित रखने और यहां एक संग्रहालय बनाया जाने की मांग के चलते उक्त प्रतिमा अभी भी आरंग में रखी हुई है।बैठक में आरंग की धरोहरों को सुरक्षित रखे जाने तथा समाज के धार्मिक रिवाजो के अनुरूप पूजा अनुष्ठान किये जाने की शर्तो के साथ प्रतिमा को जैन समाज को सौपे जाने का निर्णय लिया है। इससे अब प्रतिमा को जैन समाज को दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक नियम शर्तो के चलते वह प्रतिमा जैन समाज को सौंपेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग




