बड़ी खबर-नीरज लोधी की हत्या से आक्रोशित लोधी समाज ने सौपा ज्ञापन-फास्ट ट्रैक जांच कर दोषियों को फांसी देने की मांग–07-08 संदेही हिरासत में

आरंग।होली त्यौहार में आरंग के केवशी पारा में नीरज लोधी के चाकू मार कर हत्या हो जाने के बाद से स्थानीय लोधी समाज में काफी आक्रोश है। घटना के दूसरे दिन आज गुरूवार को लोधी समाज के पदाधिकारी और समाज के लोगों ने आरंग थाना पहुंचकर नीरज के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग करते हुए सीएसपी लंबोदर पटेल और थाना प्रभारी हरीश साहू को ज्ञापन सौपा है। होली पर्व पर नगर में हुए इस जघन्य हत्याकांड से पूरा नगर स्तब्ध हैं और लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के विषय में चर्चा का बाजार गर्म है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस घटना के चौबीस घंटे के अंदर 07-08 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाज के पदाधिकारियों ने मामले की फास्ट ट्रैक जांच, निष्पक्ष और तीव्र जांच की जाने की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

सीएसपी लंबोदर पटेल ने समाज के लोगों को उचित और कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में कार्रवाई के लिए पुलिस चौबीस घंटे कार्य कर रही है। मामले में 07 से 08 संदेहियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगा रही है। उन्होनें कहा कि घटना के सभी तार जुड़ने के बाद जल्द दी आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।आपको बता दे कि मृतक नीरज लोधी अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था तथा एक कुशल मूर्तिकार भी था।उसकी हत्या से लोग जहाँ सदमे में हैं वही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विनोद गुप्ता-आरंग

