Blog

बड़ी खबर-नये थाना प्रभारी ने सम्हाला आरंग थाने का प्रभार-ये रहेगी उनकी प्राथमिकताएं…

बड़ी खबर-नये थाना प्रभारी ने सम्हाला आरंग थाने का प्रभार-ये रहेगी उनकी प्राथमिकताएं…

आरंग। नये थाना प्रभारी हरीश साहू ने आरंग थाने में पद भार ग्रहण कर लिया है। यातायात थाने से स्थानांतरित हो कर आये थाना प्रभारी हरीश साहू ने पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात के दौरान चर्चा करते हुये कहा कि फरियादी की समस्याओं के त्वरित निराकरण करना एवं विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।साथ ही जुआ, शराब और गांजा तथा चोरियों जैसे अवैध कामो पर भी लगाम लगाने का प्रयास प्राथमिकताओं में रहेगा।प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति कायम रखने व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश रहेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button