बड़ी खबर-नगर पालिका के नियमित कर्मचारियो ने भी खोला मोर्चा-कल 11 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की CMO को दी सुचना..

आरंग। नगर पालिका आरंग के नियमित कर्मचारियो ने भी मोर्चा खोलते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी को अनिश्चितकालीन अवकाश पर रहने की सुचना दे दी है।छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में कर्मचारियों के 06 सूत्रीय मांग को लेकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर कल 11 दिसबर 2024 से अनिश्चितकालीन हडताल प्रस्तावित है। इस प्रदेश स्तरीय हड़ताल में शामिल होने हेतु इस निकाय के नियमित अधिकारी कर्मचारी सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन अवकाश पर रहेगे। जिसकी विधिवत सुचना दे दी गई है।आपको बता दे की नगरपालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल में है।
विनोद गुप्ता-आरंग


