Blog

बड़ी खबर-धान भिगोने के मामले में बड़ी कार्यवाही-04 कर्मचारी बर्खास्त-जांच प्रतिवेदन के आधार पर हो सकता है FIR

बड़ी खबर-धान भिगोने के मामले में बड़ी कार्यवाही-04 कर्मचारी बर्खास्त-जांच प्रतिवेदन के आधार पर हो सकता है FIR

आरंग।ग्राम भलेरा सहकारी समिति में धान की बोरियों में पानी डालने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह द्वारा गठित जांच दल के सदस्य आरंग विकासखंड के सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन कार्यालय उप आयुक्त में जमा कर दिया गया है। मामले में समिति प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिक उमेश साहू, चौकीदार इंदरमन निषाद, और दैनिक वेतनभोगी जितेंद्र कुमार साहू को सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों के तहत उक्त कर्मचारियों के खिलाफ एफआई आर भी दर्ज किया जा सकता है। जांच समिति विनय कश्यप, दल प्रभारी सहायक आयुक्त, सुमीत डडसेना, दल सहायक सहकारिता विस्तार अधिकारी, अशोक साहू, दल सहायक सहकारिता विस्तार अधिकारी शामिल थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button