Blog

बड़ी खबर-धान खरीदी के पहले सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू-धान खरीदी प्रभावित होने की संभावना

बड़ी खबर-धान खरीदी के पहले सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू-धान खरीदी प्रभावित होने की संभावना

आरंग। प्रदेश में 17 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले ही सहकारी समितियों के कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।हड़ताल के चलते धान खरीदी की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।आरंग क्षेत्र के हड़ताली कर्मचारियों ने बताया महासमुंद के लोहिया चौक में आयोजित प्रदर्शन में महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद संभागों के सैकड़ों कर्मचारी एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। आरंग क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में समिति कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।संघ की चार सूत्रीय प्रमुख मांगो में (1)-धान खरीदी वर्ष 2023-24 और 2024-25 की संपूर्ण सुखद राशि समितियों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।(2)-धान परिवहन में विलंब रोकने हेतु प्रत्येक सप्ताह संपूर्ण परिवहन सुनिश्चित किया जाए(3)-कमीशन एवं सुरक्षा व्यय बढ़ाया जाए, साथ ही मध्यप्रदेश की तर्ज पर उचित मूल्य विक्रेताओं को ₹3000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाए (4)-धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 11.3.3 के तहत आउटसोर्सिंग से ऑपरेटरों की नियुक्ति समाप्त कर विभागीय रूप से नियमितिकरण किया जाए।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे।इधर, किसानों में यह चिंता बढ़ रही है कि यदि हड़ताल लंबी चली, तो आगामी खरीफ विपणन सत्र 2025-26 में निर्धारित तिथि पर धान खरीदी प्रभावित हो सकती है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button