Blog

बड़ी खबर-देश की सुरक्षा में नागरिको की सहभागिता के संकल्प के साथ आज 17 मई को आरंग में यहां से निकलेगी तिरंगा यात्रा…

बड़ी खबर-देश की सुरक्षा में नागरिको की सहभागिता के संकल्प के साथ आज 17 मई को आरंग में यहां से निकलेगी तिरंगा यात्रा…

आरंग। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के अंतर्गत आज 17 मई को नगर पालिका आरंग में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा।आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में नगर पालिका परिषद आरंग में आज 17 मई को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग विधानसभा, श्याम कुमार नारंग जिला अध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण, ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड (छ.ग.), डां संदीप जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग सहित समस्त आरंग तथा क्षेत्र के नागरिक और जनप्रतिनिधि गण, पार्षद गण तथा भाजपा आरंग मंडल के समस्त कार्यकर्ता गण शामिल रहेंगे।तिरंगा यात्रा तिरंगा झंडा स्थल इंदिरा चौक आरंग से शाम 04 बजे निकलेगी।आपको बता दे कि यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यह तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती देगी,बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा में नागरिकों की सहभागिता का प्रभावशाली उदाहरण भी बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा कि राष्ट्र की सुरक्षा सबकी साझी जिम्मेदारी है। यह आयोजन नगरवासियो के उत्साह, सेनाओं के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास है। सब एकजुट होकर देश की सुरक्षा और एकता का मिसाल प्रस्तुत करेंगें।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button