Blog

बड़ी खबर-उप मुख्यमंत्री कल 23 दिसम्बर को आरंग विधानसभा को देंगे बड़ी सौगात-कई विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन…..

बड़ी खबर-उप मुख्यमंत्री कल 23 दिसम्बर को आरंग विधानसभा को देंगे बड़ी सौगात-कई विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन…..

आरंग।छग नगरीय निकाय विभाग के तत्वधान में आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका आरंग, मंदिर हसौद एवं नगर पंचायत समोदा, चन्दखुरी के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम कल 23 दिसम्बर दोपहर 01 बजे छग के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न होगा।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब करेंगे। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चन्द्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, श्याम कुमार नारंग, जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण, नरसिंग साहू, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग देवनाथ साहू, अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग,कृष्णा वर्मा, अध्यक्ष भाजपा मंडल मंदिर हसौद, नंदकुमार साहू, अध्यक्ष भाजपा मंडल समोदा,सहित पार्षद गण श्रीमति धनेश्वरी खेलावन निषाद, राममोहन लोधी, श्रीमति सीमा नरेन्द्र लोधी, सुरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, श्रीमती दीक्षा सुरज सोनकर, समीर गोरी, श्रीमति गौरी बाई देवागंन, राजेश साहू, ममता जितेन्द्र शर्मा, दीपक चन्द्राकर,शरद जीतू गुप्ता, ध्रुव कुमार मिर्धा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम बस स्टैंड के दोपहर 01 बजे से सम्पन्न होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button