बड़ी खबर-इस आश्वासन के बाद खरोरा-आरंग मार्ग में चक्का जाम हुआ ख़त्म-प्रशासन ने ली राहत की सांस

आरंग। सोमवार को उच्च अधिकारियों से चर्चा के आश्वासन के बाद खरोरा-आरंग मार्ग में 04 घंटे का चक्का जाम ख़त्म हो गया है। आरंग खरोरा मार्ग में ग्राम गुल्लू के पास ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र हेतु आबंटित भूमि के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने चारागाह की समस्या खड़ी हो जाने का हवाला देते हुए जमीन आबंटन रद्द करने की मांग कर रहे थे।तहसीलदार ज्योति मसियारे, एडिसनल एस पी विवेक शुक्ला तथा थाना प्रभारी हरीश साहू के लगातार समझाइस के बाद सोमवार को उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। आपको बता दे की शासन द्वारा छग स्टेट पवार ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को 400/220kv उपकेंद्र निर्माण हेतु लगभग 20.97 हेक्टेयर जमीन आबंटित किया था और इसी के विरोध में ग्रामीण लामबंद होते हुए आज सड़क पर उतर आये थे। चक्का जाम समाप्त होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विनोद गुप्ता-आरंग



