Blog

बड़ी खबर-आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के कार पर पथराव से कार्यकर्त्ता आक्रोशित-तत्काल कड़ी कार्यवाही की माँग को लेकर इन्हें सौपा ज्ञापन..

बड़ी खबर-आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के कार पर पथराव से कार्यकर्त्ता आक्रोशित-तत्काल कड़ी कार्यवाही की माँग को लेकर इन्हें सौपा ज्ञापन..

आरंग। बीती रात नवागढ़ से लौट रहे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के कार पर बेमेतरा जिला के ग्राम भोइनाभाटा बाईपास रोड के पास अज्ञात लोगो द्वारा पत्थरबाजी कर उन्हें चोट पहुचने के प्रयास किया गया था।उक्त कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए हमलावर अपराधियो के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओ ने मोर्चा खोल दिया है। आज बीजेपी के जन प्रतिनिधि और कार्यकर्त्ता गण रायपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह से भेट कर ज्ञापन सौंपा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर पथराव करने वाले सभी अपराधियों की पहचान कर तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवल, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू जनपद उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर,महामंत्री अशोक चंद्राकर,दिनेश चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, वेद प्रकाश देवांगन,नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कौशले,पार्षद गोलू वीरेंद्र कंडरा, नरेंद्र लोधी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर,खिलेश धुरंधर, तोषण साहू कृष्णा वर्मा, नीरज चंद्राकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button