बड़ी खबर-आरंग विधान सभा को मिला एक और सौगात-इस मार्ग के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

आरंग।लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय (नया रायपुर) द्वारा जारी स्वीकृति पत्र में फरफौद – गुखेरा मार्ग के सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य हेतु ₹11 करोड़ 48 लाख 69 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कार्यों के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, रायपुर संभाग द्वारा प्राप्त हुई है। इस मार्ग की लंबाई 5.50 किलोमीटर होगी। इस स्वीकृति को लेकर विधायक गुरु साहेब ने कहां कि हर गांव को मजबूत सड़कों से जोड़ना भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था जिसे भाजपा सरकार मूर्त रूप दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्रीओपी चौधरी के प्रति इस स्वीकृति के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


