बड़ी खबर-आरंग विधानसभा के इन शासकीय स्कूलों में SMDC हेतु सांसद प्रतिनिधियों की हुई नियुक्ति-सांसद बृजमोहन ने दी शुभकामनाएं-देखिए सूची…

आरंग। रायपुर लोकसभा के सांसद और छग के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कार्यलय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति (SMDC) के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। सांसद प्रतिनिधियों की यह नियुक्ति विद्यालयों के समग्र विकास, पारदर्शी प्रबंधन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से की गई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नियुक्त प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी सक्रिय भागीदारी से स्कूलों के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।



बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “शिक्षा हमारे समाज की रीढ़ है। स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने में SMDC की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सांसद प्रतिनिधियों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी रूप से हो सके।” यह पहल लोकसभा स्तर पर शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे शासकीय स्कूलों को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने में सहायता मिलेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग


