Blog

बड़ी खबर-आरंग में सिटी बस चलाये जाने की उठी मांग-इन्होंने सौपा विधायक गुरु खुशवंत को ज्ञापन

बड़ी खबर-आरंग में सिटी बस चलाये जाने की उठी मांग-इन्होंने सौपा विधायक गुरु खुशवंत को ज्ञापन

आरंग। आरंग से रायपुर सिटी बस चलाये जाने की मांग एक बार फिर शुरू हो गया है।इस मांग को लेकर युवा शक्ति संगठन ने आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को ज्ञापन सौंपा है। युवा शक्ति संगठन ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में सिटी बस का संचालन शुरू किया था लेकिन कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया गया था।अब बढ़ती मंहगाई और निजी बसों में अधिक किराया होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आरंग के लोगो को रायपुर जाने के लिए निजी बसों का ही सहारा लेना पड़ता है।अब सिटी बसों के संचालन से आरंग क्षेत्र के लोगो को विधायक गुरु खुशवंत साहेब की तरफ से बड़ी सौगात मिल सकती है। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भी आम जनता को आरंग में सिटी बसों के संचालन के लिए आश्वस्त करते हुए कहा है कि जनता की समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता है। जल्द ही इस समस्या से लोगो को राहत मिलने सकती है।इसके लिए विभागीय मंत्री से चर्चा कर आरंग में सिटी बस का संचालन शुरू किया जायेगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से विनोद साहू , सतीश सोनकर , मनोज तंबोली , प्रशांत नेभवाणी , सचिन गुप्ता , दिनेश लाखे सहित युवाशक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button