बड़ी खबर-अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही-कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग ने जप्त की 500 हाइवा अवैध रेत

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग के ग्राम कुरूद में शासकीय भूमि में निरीक्षण के दौरान 02 स्थानों पर किये गए लगभग 500 हाइवा अवैध रेत का भण्डारण पाया गया। जिस पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के कड़े निर्देश के बाद राजस्व विभाग से नयाब तहसीलदार गजानंद सिदार एवं खनिज विभाग द्वारा जब्ती कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग


