बच्चा चोर के अफवाहों से सावधान-आरंग पुलिस ने जारी किया ये विशेष निर्देश-आप भी पढ़िए

आरंग।बच्चा चोर की अफवाह पर आरंग पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको के लिए विशेष निर्देश जारी किये गए है। जो इस प्रकार है…
थाना आरंग पुलिस द्वारा सभी को सूचित किया जा रहा है कि हाल ही में कुछ क्षेत्रों में “बच्चा चोर” की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं।
आपसे अनुरोध है कि:
- ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें।
- अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
03 अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और उन्हें अनजान लोगों से दूर रहने की सलाह दें।
04.अफवाहों के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए पुलिस से संपर्क करें।
05.किसी भी व्यक्ति को मारपीट न करें, क्योंकि यह कानूनन अपराध है।
06.शांति और सौहार्द बनाए रखें, और पुलिस का सहयोग करें।
सावधानी बरतें, अफवाहों से बचें!
आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
पुलिस थाना आरंग
विनोद गुप्ता-आरंग



