Blog

प्राचार्य,स्टाफ और बच्चों ने देखा ऑनलाइन प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण..

प्राचार्य,स्टाफ और बच्चों ने देखा ऑनलाइन प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण..

आरंग।जिला प्रशासन रायपुर एवं IDYM संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राखी नवा रायपुर में अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के प्रथम अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अंतरिक्ष यात्री अशोक चक्र अलंकृत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अतिविशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुआ। पीएमश्री अ दे शास उत्कृष्ट स्कूल आरंग के बच्चों ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।यह कार्यक्रम महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रातः 10:30 बजे से शुरू हुआ। उक्त कार्यक्रम में पीएमश्री अ दे शास उत्कृष्ट स्कूल आरंग से 50-50 विधार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तथा व्याख्याता कमलेश साहू, मनोज शर्मा एवं पीटीआई प्रीति साहू आदि भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री महोदय विष्णु देव साय,कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला द्वारा बच्चों के मॉडल को देखा और सराहा गया।विद्यालय के लाईब्रेरी मे इसका सीधा प्रसारण चल रहा था, बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे, जिसे प्राचार्य संध्यारानी बारीक, एच एम शिनी मैथ्यू, एच एम कनकलता वर्मा शिक्षक यश प्रधान एवं आकाश शर्मा आदि स्टाफगणों ने बच्चों के साथ देखा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button