Blog

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से चलाएगी भाजपा सेवा पखवाड़ा-तैयारी को लेकर हुई कार्यशाला….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से चलाएगी भाजपा सेवा पखवाड़ा-तैयारी को लेकर हुई कार्यशाला….

आरंग।भारतीय जनता पार्टी समोदा मंडल द्वारा 12 सितंबर 2025 को समोदा में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमो को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमे भाजपा समोदा मंडल के प्रभारी सोहन धीवर रायपुर जिला ग्रामीण मंत्री ने संबोधित किया गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से यह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो समोदा नगर पंचायत के उपस्वास्थ केंद्र में फल वितरण , अमृत सरोवर तालाबों में जाकर सफाई करानी है,और विगत कई वर्षों से प्राचीन मंदिर भूतेश्वर नाथ शिव जी पूजा अर्चना करने कि बात कही है जो 02 अक्टूबर तक चलेगा। ‘सेवा परमो धर्मः’ के मूल मंत्र पर मोदी जी के जन्मदिन को मनाया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम मंडल के साथ साथ बूथ स्तर पर भी होंगे। 17 सितंबर से विविध स्थानों पर स्वच्छता अभियान 18 सितंबर से स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर , प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी, प्रबुद्धजन सम्मेलन, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती पर गोष्ठी और माल्यार्पण के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम होगा। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी में मोदी विकास मैराथन का आयोजन भी होगा। इसके अलावा दिव्यांगजन एवं विशिष्टजनों का सम्मान, डाक्यूमेंट्री फ़िल्म प्रदर्शनी, लोकल फार वोकल का प्रचार प्रसार व सांसद खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 02 अक्टूबर को गांधी जी की जयंती व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाया जावेगा। समोदा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन साहू ने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने नेताओ का जन्मदिवस जन कल्याण हेतु सेवा के रुप में मनाता है। जन सेवा और राष्ट्र सेवा ही भाजपा का मूल मंत्र है सेवा पखवाड़ा इसी उद्देश्य से जन जन तक पहुचाने , समोदा मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू ने संबोधित किया है ,इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष सोहन साहू , लुकेश साहू सभापति जनपद,मंडल के पदाधिकारी गण,तोरण साहू उपाध्यक्ष, गीतांजलि सोनकर उपाध्यक्ष, गजेन्द्र वर्मा महामंत्री, विष्णु धीवर महामंत्री, मनहरण निषाद, लक्ष्मण दिवान मंत्री, उर्मिला साहू मंत्री दुर्गा साहू मंत्री, सुरेन्द्र वर्मा कोषाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नंद लाल ओगरे,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद वर्मा जी, किसान मोर्चा महामंत्री निशित अग्रवाल , समोदा नगर पंचायत पार्षद अमर निषाद, शेष नारायण चक्रधारी,रवि साहू, श्रद्धा सुमन माहेश्वरी,एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता गण शक्ति केंद्र प्रभारी वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button