Blog

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वी किश्त जारी-इन्होंने बताया इसे एक ऐतिहासिक कदम….

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वी किश्त जारी-इन्होंने बताया इसे एक ऐतिहासिक कदम….

आरंग।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत के 20वी किश्त की राशि किसानों के बैंक खाता में जारी किया गया।इस अवसर पर इफको बाजार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संदीप जैन ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार चुनाव में किए गए घोषणाओं को पूरा कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है।पीएम किसान सम्मान निधि योजना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।नारायण सोनकर कृषि विस्तार अधिकारी इफको से देवीदयाल यादव के द्वारा ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के लाभ के बारे में बताया गया कार्यक्रम का सफल संचालन तिलेश पटेल तेजराम यादव के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में देवनाथ साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा, भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज,मंडल महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, पार्षद भानमती सोनकर,संतोष लोधी,नरेंद्र लोधी,पार्षद प्रतिनिधि तोषण साहू,खिलेश धुरंधर,मंडल उपाध्यक्ष मुरली चंद्राकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमिनी साहू, संगीता साहू, रोहणी साहू,बसंती साहू उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button