Blog

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया दीपोत्सव-अपने भीतर के विकारों को दूर कर आत्मशांति का दीप जलाने किया प्रेरित..

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया दीपोत्सव-अपने भीतर के विकारों को दूर कर आत्मशांति का दीप जलाने किया प्रेरित..

आरंग। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शांतिमय गीत से हुआ। इस अवसर पर संस्थान की संचालिका बी के लता दीदी ने आध्यात्मिकता और संस्कारों पर आधारित प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल बाहरी प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मा में जागरूकता और सद्गुणों के दीप जलाने का पर्व है। जैसे दीपावली मे घरों की सफ़ाई करते हैं, दीप जलाते हैं वैसे ही हमे अपने मन की सफाई वा आत्मा का दीप जलाना है l कार्यक्रम में बी के युगरतन भाई माउंट आबू से आए उन्होंने अपना संस्मरण उपस्थित लोगों को बताया वा दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सच्ची खुशी तब मिलती है जब हम अपने भीतर के विकारों को दूर कर आत्मशांति का दीप जलाएँ। भ्राताश्री किशन कश्यप ने दिपावली के रहस्य को बताते हुए दिपावली की शुभकामनाएं दिए l कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस आयोजन में मोहन साहू, जयशंकर यादव, डॉ. मनहरन साहू, उदयराम साहू, हरि चंद्रकार, दुलार राम सहित नागरिक गण उपस्थित थे l
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button