प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय-चैतन्य झांकी के दर्शन से मिलती है शांति…

आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुढ़ियारी पारा स्थित सेवा केन्द्र में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित चैतन्य झांकी दर्शन करने भक्तजन प्रतिदिन शाम 07 से रात10 बजे तक पहुच रहे है।श्रद्धालु यहाँ आदिशक्ति मां दुर्गा, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती, माँ काली, माँ गंगा और माँ उमा देवी के चैतन्य रूप का दर्शन कर रहे है l सेवा केन्द्र के संचालिका लता दीदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि झांकी दर्शन के तृतीय दिवस मे दीप प्रज्जवलित करने आये भ्राता ध्रुवकुमार शुक्ला भगवताचार्य ने नवरात्रि का रहस्य को बताया। 09 दिन तक मां का दर्शन कर आत्मा को परमात्मा से मिलाने का आव्हान करते हैं यहां पर माँ दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, उमा, गंगा, और काली माँ के दिव्य झांकी विराजित हैं हमे इनसे प्रेरणा लेना है कि हम भी ऐसे बनने के लिए श्रेष्ठ कर्म करे l भ्राता द्वारका साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा, मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, उमा, गंगा, और काली देवी का चैतन्य झांकी, देख रहे हैं सही देखा जाय और मन को एकाग्र किया जाय तो बहुत ही शांति मिलता है यहां पर आध्यात्मिक ज्ञान जो दिया जा रहा है उसे हमे आत्मसात करना चाहिए। यहां आकर मैं अपने को बहुत भाग्यशाली समझता हूं l इस कार्यक्रम का दीप प्रज्जवित करने के लिए दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज चन्द्राकर, सचिव विनोद गुप्ता, संतोष चन्द्राकर कोषाध्यक्ष,मनहरण साहू व सुजीत चन्द्राकर सम्मलित हुए l देर रात तक दर्शन के लिए भक्त जन आते रहे l
विनोद गुप्ता-आरंग


