Blog

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण-की दीर्धायु होने के कामना

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण-की दीर्धायु होने के कामना

आरंग। रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद एवम केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर मनाया। आरंग के श्री जोबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ,मौलश्री, पीपल, नीम,गुलमोहर, हर श्रृंगार आदि पौधों का वृक्षारोपण कर रमेश बैस के दीर्धायु होने के कामना करते हुए उन्हें जन्म दिवस की शुभकामना प्रेषित किया। इस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू, सूरज शर्मा लल्ला साहनी,पार्षद नरेंद्र लोधी, पार्षद संतोष लोधी, पार्षद वीरेंद्र गोलु ,विक्की साहू, संजय जलक्षत्री, रितेश साहू, सूरज साहू ,राजकुमार लोधी, जवाहर पाल, कान्हा साहू,गोपाल पाल, बलराम साहू उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button