Blog

पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती-भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए उनके योगदान को किया गया याद

पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती-भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए उनके योगदान को किया गया याद

आरंग।श्री सुदर्शन जन सेवा समिति द्वारा पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती समारोह मनाया गया।बैहार शाखा में आज प्रातः श्री लोकमाता अहिल्या देवी होलकर जन्म जयंती समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर देवी अहिल्या माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कार्यवाह मुरारी लोधी द्वारा किया गया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती सेवती तोषण साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य वक्ता के रूप में डॉ तेजराम जलक्षत्री ने अपने उद्बोधन में देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन में कर्तव्य सादगी धर्म के प्रति समर्पण राजनीतिक कुशलता एवम् अद्वितीय रण कौशल के बारे में जानकारी दी।उनकी लोककल्याण कारी कुशल शासन व्यवस्था श्री शंकर जी की आज्ञानुसार शासन तथा पूरे भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए योगदान दिए।इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण के बौद्धिक प्रमुख संतोष शंख भी उपस्थित रहे एवम् वीर सावरकर शाखा के बंधु एवम बहने उपस्थित हुए।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button