नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा में नगर में इस स्कुल के छात्र का हुआ चयन

आरंग। नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा में नगर में पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग के कक्षा पाँचवी के छात्र हर्षित आज़ाद ने सफलता दर्ज की है। हर्षित शुरू से ही एक होनहार छात्र रहे है। एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर्षित आरंग नगर के आज़ाद चौक, वार्ड नं 7 में रहने वाले यशवंत आज़ाद एवं मानकी आज़ाद के सुपुत्र है,उक्त छात्र ने नगर के गौरव को बढ़ाया है।
हर्षित की सफलता पर smdc सदस्यों सहित प्राचार्य हरीश शर्मा, उप प्राचार्य आकाश कुमार विश्वास,हेड मास्टर मिडिल शिनिबिनु मैथ्यू एवं हेड मास्टर प्राइमरी कनकलता वर्मा के साथ-साथ सारे स्टॉफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है।आपको बता दे की नगर में पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग अपनी विशिष्ट पहचान के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विशिष्ट पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए जाना जाता है,सन 1954 से संचालित यह विद्यालय केवल रायपुर जिले की ही नही बल्कि पूरे राज्य की एक प्राचीनतम संस्था है।
विनोद गुप्ता-आरंग


