Blog

नवा रायपुर में चला बुलडोजर-प्रशासन पर बर्बरता, तानाशाही रवैया और एकतरफा कार्रवाई का आरोप….

नवा रायपुर में चला बुलडोजर-प्रशासन पर बर्बरता, तानाशाही रवैया और एकतरफा कार्रवाई का आरोप….

आरंग। नवा रायपुर प्रभावित क्षेत्र में आज शासन-प्रशासन एवं NRDA द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। ग्राम पंचायत नवागांव सेक्टर-28 के 17 मकान एवं खपरी सेक्टर-30 के 8 मकानों में निवासरत परिवारों को बिना पूर्व सूचना, बिना पुनर्वास एवं बिना वैकल्पिक व्यवस्था के जबरन कार्रवाई का सामना करना पड़ा।खपरी मे 4 मकान जिसमे से एक मकान को बिना कोई नोटिस के ( प्रधानमंत्री आवास ) को तोड़ दिया है जिसके हितग्राही कोअंतिम किस्त नहीं मिला है।प्रभावित परिवारों को अपना राशन, कपड़े, बर्तन, कंबल व अन्य आवश्यक सामग्री निकालने तक का अवसर नहीं दिया गया। आरोप है कि प्रशासन ने बर्बरता और तानाशाही रवैया अपनाते हुए एकतरफा कार्रवाई की। पीड़ितों द्वारा समय मांगे जाने एवं आवाज उठाने पर पुलिस ने कई लोगों को पकड़कर जबरन वाहन में बैठाया और थाना माना कैम्प एवं थाना राखी नवा रायपुर में बैठा दिया।स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि न तो कोई पुनर्वास योजना है, न विस्थापन की कोई स्पष्ट व्यवस्था। शासन-प्रशासन व NRDA पर यह भी आरोप लगाया गया कि नवा रायपुर प्रभावित परिवारों की जमीन कम कीमत में खरीदने, पुनर्वास से वंचित रखने तथा जमीन निजी कंपनियों को बेचने की साजिश रची जा रही है।बताया गया कि इस संबंध में स्थानीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वे विदेश प्रवास पर हैं, वहीं मंत्री ओ.पी. चौधरी का फोन बंद मिला, जिससे पीड़ितों की समस्या और गहरी हो गई।थाना माना कैम्प में जिन प्रमुख लोगों को बैठाया गया जिनमे प्रमुख रूप से रायपुर जिला पंचायत सदस्य भीनु धिदौड़े प्रतिनिधि सुजीत धिदौड़े के अलावा रूपन चन्द्राकार (अध्यक्ष), कामता प्रसाद रात्रे (सचिव), ललित यादव (सरपंच कोटराभाठा), गोलू वीरेन्द्र हिरवानी (जनपद सदस्य), धर्मेन्द्र पटेल (सरपंच नवागांव खपरी), फूलेश बारले, गिरधर पटेल (प्रवक्ता), भागीरथी साहु, राम खिलावन बंजारे, छबिलाल घिदौंड़े, रामजी घिदौंड़े, कीर्तिवान टण्डन, द्वारिका निषाद, किशोर यादव, रामेश्वर घिदौंड़े, राजू डहरिया, देवेन्द्र हिरवानी, होमेश टण्डन, छोटू टण्डन, फिरोज टण्डन, महेन्द्र सिंह, अरूण सेन, अनिल टण्डन, संजू कुर्रे, अजय कुमार भारद्वाज सहित अन्य लोग शामिल हैं।वहीं महिलाओं को थाना राखी में रखा गया है।घटना के बाद नवा रायपुर प्रभावित क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पीड़ित परिवारों ने न्याय एवं पुनर्वास की मांग तेज कर दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button