Blog

नवरात्रि शुरू होने के 7 दिन पहले चंडी मंदिर व राम मंदिर से 03 लाख के सोने के गहने चोरी

नवरात्रि शुरू होने के 7 दिन पहले चंडी मंदिर व राम मंदिर से 03 लाख के सोने के गहने चोरी

आरंग । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी रात लगभग 3 लाख रुपये के सोने की गहनों की चोरी हो गयी है । जानकारी मिलते ही थाना अमला ने मौका मुआयना करने के बाद पतासाजी शुरू कर दी है । राम मंदिर के सी सी टी वी फुटेज में नकाब पहन चोरी करते दो व्यक्ति कैद हो गये हैं ।।ग्राम सिवनी में खेतों के बीच क्षेत्र का प्रसिद्ध चंडी मंदिर स्थित है जहां दोनों नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति कलश प्रज्वलित कराया जाता है और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है । इसी से कुछ दूरी पर राम मंदिर स्थित है । चैत्र नवरात्र पर्व शुरू होने के 7 दिन पहले बीते गुरुवार – शुक्रवार के दरम्यानी रात को 02 चोरों ने चंडी मंदिर का‌ दरवाजा तोड़ने के बाद अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे होने व चांदी के गहने चोरी कर ली वहीं राम मंदिर से मूर्तियों को‌ पहनाये गये सोने के जवाहरात उतार ले ‌गये। साथ ही दान-पेटी में रखे रकम को भी पार कर दिया । बतलाया जाता है कि चंडी मंदिर का ही सी टी वी बंद पड़ा है पर इससे कुछ ही दूरी पर स्थित राम मंदिर के सी सी टी वी में नकाबपोश चोरी करते कैद हो गये हैं । बीते शुक्रवार की सुबह ही जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों व‌ ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी आशीष यादव को दी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुये पुलिस अमला ने मौका मुआयना किया व सी सी टी वी फुटेज को भी देखा । मंदिर आने – जाने के संभावित सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस अमला खंगालने के साथ – साथ मुखबिरों के माध्यम से पतासाजी में लगे अमला को‌ अभी तक सफलता नहीं मिली है । इधर दोनों मंदिर से चोरी होने से सिवनी सहित आसपास के ग्रामों में आक्रोश है और वे जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button