Blog

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने पालिका के मुख्य द्वार पर मत्था टेक कर किया कार्यलय प्रवेश…..

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने पालिका के मुख्य द्वार पर मत्था टेक कर किया कार्यलय प्रवेश…..

आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद ही आरंग नगर पालिका कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में प्रवेश कर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब , जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम नारंग व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष सभी भाजपा के निर्वाचित पार्षदो के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। डॉ जैन ने प्रवेश पूर्व नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार को दंडवत प्रणाम कर मत्था टेक कर कार्यलय में अपना कदम रखा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी ने पुष्प वर्षा कर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

इस दौरान डॉ संदीप जैन ने कहा कि यह पल एक सुखद अनुभव है जो कि आरंग की जनता के आशीर्वाद से मिला हुआ है। नगर पालिका परिषद आरंग में पहली बार भाजपा का सरकार बनी है, आरंग नगर पालिका को नए सिरे से संवारना और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही मेरा पहला प्राथमिकता होगी।उन्होंने आगे कहा की आने वाले पाँच वर्षों में आरंग की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे।

इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक, जनता सहित अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button