नगर पालिका द्वारा संचालित कांजी हाउस का फिर टुटा ताला-अध्यक्ष के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने कार्यवाही हेतु आरंग थाने में की लिखित शिकायत….

आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा संचालित कांजी हाउस का ताला अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ कर पशुधन को फिर छोड़ दिया गया है जिसकी सूचना नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन को मिलने पर उन्होंने तत्काल पालिका प्रशासन को उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने आरंग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिस पर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग थाना प्रभारी आरंग को पत्र लिख कर की गई।पत्र में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद आरंग क्षेत्र के किसानों द्वारा अपने फसल की सुरक्षा हेतु आवारा मवेशियों को नगर पालिका द्वारा संचालित वार्ड क्र. 14 अकोली रोड नेशलन हाईवे आरंग के पास स्थित कांजी हाउस में रखा गया था। दिनांक 04.11.2025 को रात्रिकालीन में किसी अज्ञात व्यक्ति/असमाजिक तत्व के द्वारा नगर पालिका एवं स्थानीय प्रशासन की छबि को धुमिल करने की उद्देश्य से कांजी हाउस के गेट का ताला तोड़कर मवेशियों को भगाया गया है। ज्ञात हो कि उक्त दिनांक से पूर्व भी कई बार अज्ञात व्यक्ति / असमाजिक तत्व द्वारा कांजी हाउस के गेट का ताला तोड़कर कांजी हाउस में रखे गये आवारा मवेशियों को भगा दिया जाता है। जिससे नगर के किसानों द्वारा नगर पालिका/स्थानीय प्रशासन हेतु नाराजगी व्यक्त किया जा रहा है।नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्राथमिकी सूचना दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है।

विनोद गुप्ता-आरंग





