Blog

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन इन वार्डो में पहुचे-किया इन समस्यायों का समाधान…

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन इन वार्डो में पहुचे-किया इन समस्यायों का समाधान…

आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन वार्ड क्र 17 कालेज चौक जा कर कालेज के पास ठेले लगाने वाले की समस्याएं का समाधान किया। वार्ड क्रमांक 17 में कॉलेज के बाउंड्री वॉल के सामने जो ठेले में दुकान लगते हैं उसे कल नगर पालिका के द्वारा हटाया गया था। उसके बाद सभी लोग जाकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर संदीप जैन से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुये हस्ताक्षेप का आग्रह किया था। आज नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने स्थल में जाकर के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और देखा उनके समस्यायों को देखते हुए बिना मार्ग अवरुद्ध किये अस्थाई दुकान लगा कर उन्हें व्यवसाय करने को कहा।साथ ही साथ वार्ड क्रमांक 01 में भी जा कर कई सालों से नाली की पानी का निकासी के समस्या के निराकरण हेतु पालिका के कर्मचारियो को बुलाकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर इंजीनियर के एन साहू, सतीश साहू, राजेश सहानी सहित पालिका के स्टाफ उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button