Blog

नगरीय निकाय चुनाव-कल 02 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन-ये होंगे शामिल….

नगरीय निकाय चुनाव-कल 02 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन-ये होंगे शामिल….

आरंग। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आरंग के रावण भाठा मैदान में स्थित माई के बगिया में 02 फरवरी को 12 बजे से शुरू होगा। आरंग बीजेपी मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्त्ता सम्मेलन में चंदूलाल साहू चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद, संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री,भाजपा, गुरु खुशवंत साहेब, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) विधायक आरंग विधानसभा, श्याम नारंग, जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण, नवीन मार्कण्डेय,पूर्व विधायक,संजय ढीढी पूर्व विधायक उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ संदीप जैन एवं सभी 17 वार्ड पार्षद प्रत्याशी सहित मंडल व बूथ के प्रभारी एवं कार्यकर्ता गण भी शामिल होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button