Blog

धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर 19.69 करोड़ की धान खरीदी- किसानों से 83,102.40 क्विंटल धान की खरीदी, 4.41 करोड़ की ऋण वसूली

धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर 19.69 करोड़ की धान खरीदी- किसानों से 83,102.40 क्विंटल धान की खरीदी, 4.41 करोड़ की ऋण वसूली

आरंग। समर्थन मूल्य खरीदी विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समिति गोढ़ी के धान उपार्जन केंद्र गोढ़ी में धान खरीदी का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 1601 कृषक सदस्यों से 83,102.40 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई, जिसकी कुल राशि 19 करोड़ 69 लाख 9 हजार रुपये रही।खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों से लिए गए ऋणों की 4 करोड़ 41 लाख 30 हजार रुपये की वसूली भी की गई। धान खरीदी कार्य पूरे सत्र में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।इस संबंध में समिति प्रबंधक बद्रीप्रसाद तिवारी धान खरीदी कार्य में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button