Blog

तीज मिलन समारोह-विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन-महिला सुरक्षा एवं तीज पर्व के महत्व पर हुई चर्चा

तीज मिलन समारोह-विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन-महिला सुरक्षा एवं तीज पर्व के महत्व पर हुई चर्चा

आरंग। अटल विहार कालोनी आरंग में महिला मंडल द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। कार्यक्रम में कालोनी के महिलाओं ने पारंपरिक गीतों एवं नृत्य पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अदभुत छटा बिखेरी। बलून फोड़ में त्रिवेणी चन्द्राकर एवं मटका फोड़ में श्वेता तिवारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला समिति के अध्यक्ष तृप्ति शर्मा ने महिला सुरक्षा एवं तीज पर्व के महत्व को समझाया। इसके पश्चात् उपस्थिति महिलाओं ने एक एक गीत की प्रस्तुती दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे तृप्ति शर्मा , त्रिवेणी चन्द्राकर, निशा साहू, हिरौंदी दिवान , खुशबू गुप्ता,माला देवांगन, दीपशिखा, मानसी, रामकली, निशा, भारतीय, लीना, मोना रेणु गोस्वामी, रूपाली, प्रियंका, सरिता बर्मन सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की सहभागिता रही। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज पर्व को कालोनी के माता बहनों द्वारा एकजुटता की परिचय देते हुए मनाया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button